Noida Crime: नोएडा में ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक हाई-टेक ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सेक्टर 75 की एक रिहायशी सोसायटी के फ्लैट में बैठकर क्रिकेट, आईपीएल और अन्य खेलों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा चलाता था। पुलिस ने छापेमारी में आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक टैबलेट, 28 एटीएम कार्ड, 25 मोबाइल सिम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और एक वाई-फाई राउटर जब्त किया है, जो इस गिरोह के उच्च तकनीकी नेटवर्क का सबूत हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का संचालन ‘megainplay.in’ नामक वेबसाइट के माध्यम से होता था। इस वेबसाइट पर यूजर्स ओटीपी के जरिए अकाउंट बनाते और QR कोड, UPI व बैंक खातों के जरिए पैसे रिचार्ज कराकर प्वाइंट्स के रूप में सट्टेबाजी में शामिल होते थे। यह डिजिटल सट्टेबाजी जाल कई राज्यों में फैला हुआ था और केरल, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में इनके खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ़्तारी से नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जा सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img