Noida Crime: नोएडा में लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹50 हजार के इनामी समेत 3 गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹50 हजार के इनामी समेत 3 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल एक आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह मेरठ जिले के दो थानों में वांछित था। पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये की तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई एक कार, हथियार और चोरी की तकनीकी किट भी जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पर्थला डूब क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की कारों के साथ मौजूद हैं। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने फरमान उर्फ छोटे, असलम, और मकसूर उर्फ रिहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय नोएडा और दिल्ली-NCR में पार्क की गई महंगी कारों की रेकी करते थे। इसके बाद ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर टैबलेट से कार का सिस्टम हैक कर लेते और डुप्लीकेट चाबी बनाकर कारों को कुछ ही मिनटों में गायब कर देते थे।

गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद योजनाबद्ध थी। आरोपी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते थे और आपसी बातचीत के लिए ‘जंगी ऐप’ का सहारा लेते थे ताकि पुलिस की निगरानी से बच सकें। चोरी के बाद गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर और टूटे शीशे बदलकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बेचते थे। पुलिस ने बरामद सामान में इनोवा, क्रेटा और किया सैल्टॉस जैसी तीन लग्जरी कारें, एक स्विफ्ट कार जो चोरी में इस्तेमाल की गई थी, एक अवैध देसी तमंचा (.315 बोर) और जिंदा कारतूस, कार हैकिंग टैब, वायरिंग किट, लॉक तोड़ने वाले औजार, नकली चाबियां, पेचकस, हथौड़ी, वायर कटर और सात अलग-अलग नंबर प्लेटें शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह अत्यंत प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष था। इनकी गिरफ्तारी से नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की बड़ी कड़ी टूट गई है। फिलहाल आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img