Noida Crime: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाले शातिर गैंग के 3 बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाले शातिर गैंग के 3 बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

रेकी कर पीजी व घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। इस अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 44 मोबाइल और चार लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सरगना पूर्व में दिल्ली से जेल जा चुका है। वारदात में इस्तेमाल होने वाले ऑटो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बता दें कि आरोपी रात 12 से सुबह छह बजे के बीच वारदात करते थे। बदमाशों ने अबतक 200 लैपटॉप और 400 मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकारी है। चोरी के मोबाइल को आरोपी महज तीन से चार हजार में और लैपटॉप को सात हजार रुपये में बेच देते थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img