Noida Crime: युवक को बेरहमी से पीटा, करंट लगाकर बेहोश किया, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Noida Crime: युवक को बेरहमी से पीटा, करंट लगाकर बेहोश किया, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे बिजली का करंट लगाकर बेहोश कर दिया गया। घटना के करीब तीन महीने बाद अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित युवक दीपक, छिजारसी स्थित जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता प्रहलाद सिंह ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि 27 दिसंबर 2025 को दीपक काम की तलाश में श्रमिक चौक गया था। काम न मिलने पर वह वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में राहुल, कांता, विकास और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि सभी आरोपियों ने पहले दीपक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसे बिजली का करंट लगाया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोपियों ने दीपक को मृत समझकर झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

कुछ समय बाद राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में देखा और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद दीपक ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज अब भी जारी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दिन ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। यहां तक कि उच्च अधिकारियों से भी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूर होकर परिवार को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img