Noida Gas Crisis: छोटे सिलिंडर के लिए लंबी कतारें, सप्लाई संकट से लोग परेशान

Noida Gas Crisis: छोटे सिलिंडर के लिए लंबी कतारें, सप्लाई संकट से लोग परेशान

नोएडा में गैस सिलिंडर की किल्लत अब छोटे यानी 5 किलो वाले सिलिंडर तक पहुंच गई है। कालाबाजारी से बचाव और बिना कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बाजार में लाए गए छोटे सिलिंडर अब खुद ही संकट का कारण बनते नजर आ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में इन सिलिंडरों के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों पर उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है और जब नंबर आता है, तो सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। ऐसे में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

नोएडा के सेक्टर-23, 22, सर्फाबाद, सेक्टर-52, 62, 58, 63, 45 और सेक्टर-3 समेत कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खास बात यह है कि अब घरेलू सिलिंडर से ज्यादा भीड़ छोटे 5 किलो वाले सिलिंडर के लिए जुट रही है।

सेक्टर-73 निवासी रमेश कुशवाहा ने बताया कि वह कई घंटों तक लाइन में खड़े रहे, लेकिन जब उनका नंबर आया तो सिलिंडर खत्म होने की बात कह दी गई। उन्होंने बताया कि घर में गैस न होने के कारण पिछले 10 दिनों से बाहर का खाना खाना पड़ रहा है। वहीं, सेक्टर-62 निवासी तरुण सिंह का कहना है कि वह लगातार दो दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे सिलिंडरों की सप्लाई बेहद सीमित है, जबकि मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की सप्लाई को सुचारू किया जाए और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सिलिंडर मिल सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img