Noida: शातिर मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 23 मुकदमों का आरोपी पुलिस के हत्थे

Noida: शातिर मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 23 मुकदमों का आरोपी पुलिस के हत्थे

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय रिषभ दयाल निवासी घड़ौली, दिल्ली के रूप में हुई है, जो नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-62 स्थित रामलीला ग्राउंड सी-ब्लॉक के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद आईफोन-16 उसने मात्र दो दिन पहले सेक्टर-62 की टॉट मॉल रोड से एक व्यक्ति से छीना था, जबकि अन्य मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-05, सेक्टर-24 और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से छीने गए थे, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिषभ दयाल इससे पहले भी थाना सेक्टर-58, सेक्टर-24 और सेक्टर-20 नोएडा के मामलों में जेल जा चुका है और दिल्ली व आसपास के शहरों में भी मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से मोबाइल स्नैचिंग से जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है और आगे की जांच जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img