Noida: नोएडा में जुम्मे की नमाज़ शांति पूर्ण सम्पन्न, ईद उल अजहा को लेकर पुलिस सतर्क

Noida: नोएडा में जुम्मे की नमाज़ शांति पूर्ण सम्पन्न, ईद उल अजहा को लेकर पुलिस सतर्क

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 8 स्थित जामा मस्जिद में आज जुम्मे की नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज़ के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिसकी निगरानी स्वयं नोएडा ज़ोन के डीसीपी यमुना प्रसाद कर रहे थे। आगामी ईद उल अजहा के मद्देनज़र नोएडा पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने लोगों से अपील की कि वे केवल नियमों के तहत आने वाले “जायज़” पशुओं की ही कुर्बानी करें, किसी भी “नाजायज़” पशु की कुर्बानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग नियमों के विरुद्ध कार्य करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। डीसीपी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या भड़काऊ सामग्री शेयर करता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई होगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान की जा रही है और उन पर ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। सेक्टर 8 जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से निपटा जा सके। पुलिस ने लोगों से शांति, भाईचारे और नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img