Noida Crime: 21 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, डीएनडी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Noida Crime: 21 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, डीएनडी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नोएडा : नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत का गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी बरामद की गई है।

थाना सेक्टर-20 पुलिस और सीआरटी टीम ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से डीएनडी रोड स्थित सेक्टर-17 के पास अभियान चलाकर आमिर खान, मनोज कुमार, प्रकाश शाह, मोहम्मद फिरोज और पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में एक महिला नूरी का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अधिकांश आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img