Greater Noida: जुनेदपुर में लाइब्रेरी और बुलंदखेड़ा में श्मशान घाट निर्माण की उठी मांग

Greater Noida: जुनेदपुर में लाइब्रेरी और बुलंदखेड़ा में श्मशान घाट निर्माण की उठी मांग

नोएडा : करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपकर जुनेदपुर और बुलंदखेड़ा गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है। संगठन ने जुनेदपुर में सार्वजनिक लाइब्रेरी तथा बुलंदखेड़ा में श्मशान घाट और पक्की सड़क के निर्माण की मांग उठाई।

प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी से मुलाकात की। विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक ए.के. सिंह को सौंपा गया।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि जुनेदपुर गांव में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सार्वजनिक लाइब्रेरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि अध्ययन संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल ने बुलंदखेड़ा गांव में लंबे समय से लंबित श्मशान घाट और वहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क के निर्माण की भी मांग की। उनका कहना था कि इन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे कार्यों में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

प्राधिकरण अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img