Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सैक्टर-24 थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े पुलिस चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। नोएडा पुलिस की टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक स्कूटी और एक छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह स्कूटी और मोबाइल कुछ दिन पहले सैक्टर-35 इलाके से छीने गए थे। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह एक कुख्यात अपराधी है, जिसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img