Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह मुठभेड़, दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह मुठभेड़, दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

घायलों की पहचान पंकज और सत्यवीर के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले इन दोनों आरोपियों ने निर्माणाधीन बिजली घर में सेंध लगाकर वहां से कीमती उपकरण चोरी किए थे। उस घटना के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ के दौरान बरामद मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी उसी घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि पंकज और सत्यवीर के खिलाफ कई थानों में लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने के संगीन अपराध दर्ज हैं। दोनों बदमाश लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और पुलिस की रडार पर थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img