Noida Chemical Factory: नोएडा सेक्टर-8 की फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

Noida Chemical Factory: नोएडा सेक्टर-8 की फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एफ-20 प्लॉट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कलर मिक्सिंग बनाने वाली कंपनी में जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में से छह से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में केमिकल मिक्सिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि केमिकल की अधिक मात्रा मिलाने के कारण यह धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि फैक्ट्री के भीतर मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घायल मजदूरों को तत्परता से नोएडा के नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री को अस्थायी रूप से सील कर दिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने फैक्ट्री पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री संचालकों से जवाब-तलब किया है और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img