Noida Crime: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास, पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज

Noida Crime: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास, पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर, देवर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रबूपुरा कस्बे के शांति नगर निवासी जुबेर ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी जुबेदा का निकाह 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली के नेहरू विहार (मुस्तफाबाद) निवासी फैजल से हुआ था। उनका आरोप है कि शादी में लगभग 21 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में 10 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग कर रहा था।

शिकायत के अनुसार मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी जमीन के अधिग्रहण के बदले मिले मुआवजे की रकम से दहेज की मांग पूरी कराने का दबाव बनाया जा रहा था।

आरोप है कि पति फैजल, देवर हुजैफा, ससुर मोहम्मद अली और एक अन्य व्यक्ति विवाहिता को दिल्ली घुमाने के बहाने कार में बैठाकर यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से हमला करने के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने विवाहिता को मृत समझकर रबूपुरा क्षेत्र के गांव रौनीजा के पास सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img