Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Crime: पांच चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने अलग-अलग जिलों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद

Noida Crime: पांच चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने अलग-अलग जिलों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद

नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद बाइकों में नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से चोरी की गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गांव लुक्सर की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जसवंत उर्फ बौबी निवासी लुक्सर के रूप में बताई। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद बाइक के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि वह मोटरसाइकिल कासना क्षेत्र से चोरी की गई थी और उसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है।

कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी एक प्लॉट की बाउंड्री के भीतर झाड़ियों में छिपाकर रखी हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके से चार और चोरी की बाइक बरामद कर लीं। जांच में सामने आया कि इनमें से एक बाइक फरीदाबाद, एक गाजियाबाद और दो अन्य नोएडा क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी की अन्य वारदातों में उनकी क्या भूमिका रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें