Noida Crime: बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की चोरी से जुड़े गिरोह का सदस्य निकला

Noida Crime: बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की चोरी से जुड़े गिरोह का सदस्य निकला

नोएडा पुलिस ने बंद पड़े मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उसी गिरोह का सदस्य है, जिसके अन्य साथियों को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने एनपीसीएल कार्यालय के सामने से विमल उर्फ बिट्टू भाटी निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था। जब घर में कोई मौजूद नहीं होता था, तब मौका देखकर मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने पास हमेशा अवैध हथियार भी रखता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने थाना बीटा-2 और दादरी क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया था। इन मामलों में पुलिस पहले ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए गए थे।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img