Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। सीएम ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन संग उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों की हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के उपरांत निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन भी किया और कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएम ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, दिव्यांगों की दी ट्राइसाइकिल
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां बच्चों का अन्नप्राशन किया और उन्हें खिलौने देकर दुलारा-पुचकारा। सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। बाराबंकी के विकास को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई।

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान…

-शिवशंकर वर्मा- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक
-छाया देवी- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक
-मोहसिन मतीन- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 10 लाख का चेक
-मुकेश कुमार- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 3.10 लाख का चेक
-शांति देवी- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत सिलाई का टूल किट
-नितेश वर्मा- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
-मो. आलम- ओडीओपी के तहत 21 लाख का चेक
-हेमकरण माथुर- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ से अधिक का चेक
-हर्षिता वर्मा- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत को 15 लाख का चेक
-प्रमेंद्र विक्रम सिंह- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख से अधिक का चेक
-आरती देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
-गायत्री देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
-आरती व अशोक कुमारी सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ से अधिक का चेक ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें