Noida Crime: नोएडा में लगातार तीसरा एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में लगातार तीसरा एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बीते 24 घंटों में तीसरी बार बदमाशों से सीधा सामना किया। डीसीपी सेंट्रल ज़ोन शक्ति मोहन अवस्थी और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा पुलिस का ‘एनकाउंटर दनादन’ अभियान पूरे जोरों पर है। ताजा मामला सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर एन्क्लेव के पास का है, जहां पुलिस और ऑटो सवार बदमाशों के बीच कल देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान गौरव उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है।

पुलिस ने तुरंत कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और कुछ ही देर में अन्य तीन बदमाशों को भी धर दबोचा। चारों बदमाशों के कब्जे से कुल 90,000 रुपये नकद, तीन अवैध चाकू, एक तमंचा और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि ये गिरोह क्षेत्र में चोरी और झपटमारी की वारदातों में सक्रिय था और लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। इन बदमाशों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।

इससे पहले भी बीते 24 घंटों में दो अन्य मुठभेड़ हुई थीं जिनमें पुलिस ने इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। नोएडा पुलिस की यह लगातार तीसरी बड़ी सफलता है, जो साफ तौर पर बताती है कि जिले में अपराधियों के लिए अब जगह नहीं बची है। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अब एक-एक करके अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के मिशन पर है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img