Noida Crime: बारातघरों में बैग-पर्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: बारातघरों में बैग-पर्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शादी समारोहों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बारातघरों और सोसाइटी में होने वाले विवाह समारोहों की पहले रेकी करता था और फिर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के बैग और पर्स चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके पास से 51 हजार रुपये नकद और एक चाकू बरामद किया है।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सुरजीत सुहागपुर गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह दिल्ली के संगम विहार इलाके में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले बाइक से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर उन बारातघरों और सोसाइटी का पता लगाता था, जहां शादी या अन्य कार्यक्रम चल रहे होते थे। इसके बाद वह रात के समय समारोह में आम मेहमान बनकर भीड़ में शामिल हो जाता था और मौका मिलते ही लोगों की जेब से पर्स या बैग चोरी कर वहां से निकल जाता था।

आरोपी अपने पास चाकू भी रखता था, ताकि पकड़े जाने या शक होने की स्थिति में लोगों को डराकर भाग सके। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हाल ही में आरोपी ने सेक्टर-41 स्थित एक बारातघर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने वहां शादी समारोह के दौरान एक बैग चोरी किया, जिसमें करीब 51 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने बारातघर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पहले की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img