Noida road accident: नोएडा में डंपर की टक्कर से तीन महीने के मासूम की मौत, मां-बहन घायल

Noida road accident: नोएडा में डंपर की टक्कर से तीन महीने के मासूम की मौत, मां-बहन घायल

नोएडा के जुनपत गोलचक्कर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से तीन महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी प्यावली गांव निवासी राहुल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल ने बताया कि उसका बड़ा भाई अरुण 2 मार्च को अपनी पत्नी सुशील, पांच वर्षीय बेटी हर्षिता, तीन वर्षीय बेटी पलक और तीन महीने के मासूम बच्चे को बाइक पर लेकर जैतपुर गांव जा रहा था।

जब परिवार जुनपत गोलचक्कर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान 3 मार्च को तीन महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाकी घायल लोगों का इलाज अभी भी जारी है।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img