Greater Noida: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे दादरी, ग्राम आकिलपुर में जनसभा को किया संबोधित

Greater Noida: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे दादरी, ग्राम आकिलपुर में जनसभा को किया संबोधित

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम आकिलपुर में आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ। यहां आयोजित भव्य जनसभा में उन्होंने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस जनसभा में डिप्टी सीएम के साथ गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

डिप्टी सीएम मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने ऐतिहासिक विकास की ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि “गरीबों के लिए पक्के मकान, हर घर नल से जल, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम मौर्य का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। पूरे इलाके में जनसभा को लेकर खासा उत्साह था और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया।

https://youtu.be/es2Uee791g0

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img