Noida Crime: बादलपुर में 14 वर्षीय छात्र ने घर में लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Noida Crime: बादलपुर में 14 वर्षीय छात्र ने घर में लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा: बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्बावड में एक 14 वर्षीय छात्र ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर कक्षा सात का छात्र था और उसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि किशोर ने अपने घर में ही यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बम्बावड में एक किशोर ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




