Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Noida: फ्लैट में मूर्छित मिले कंपनीकर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Noida NCR News in Hindi

Noida: फ्लैट में मूर्छित मिले कंपनीकर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 40 वर्षीय कंपनीकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने डुप्लेक्स फ्लैट में मूर्छित अवस्था में मिले थे। परिजनों ने पुलिस की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आदित्य कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सेक्टर-135 स्थित एक सोसाइटी के डुप्लेक्स फ्लैट में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहते थे। आदित्य एक नामी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनका पत्नी से तलाक हो चुका था और वह पिछले कुछ समय से तनाव में भी रहते थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम आदित्य अपने कमरे में थे और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

स्थिति गंभीर लगने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर आदित्य कुमार सिंह जमीन पर मूर्छित अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हृदय गति रुकने से मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी और आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें