Noida cleaning Update: नोएडा में सेवेन एक्स सेक्टर और एफएनजी की सफाई को नई गति, दो एजेंसियां उतरीं मैदान में
नोएडा। सेवेन एक्स सेक्टर, एफएनजी रोड और फेज-2 क्षेत्र में सड़क सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब दो एजेंसियां आगे आई हैं। नोएडा प्राधिकरण द्वारा तीसरी बार जारी किए गए टेंडर पर आखिरकार प्रतिक्रिया मिली है, जिससे लंबे समय से अटकी सड़क सफाई व्यवस्था अब तेज होने की उम्मीद है।
प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने दोनों एजेंसियों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इस टेंडर के तहत कुल 32.5 किलोमीटर सड़क की मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए चयनित एजेंसी को 23 करोड़ सात लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। खास बात यह है कि सफाई कार्य के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
वर्तमान में इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में पुरानी एजेंसी के साथ किया गया अनुबंध समाप्त हो चुका है। वहीं, कुछ हिस्सों में जन स्वास्थ्य विभाग ने पिछली एजेंसी का समय बढ़ाकर सफाई जारी रखी है। इससे पहले जारी किए गए दो टेंडरों में एक भी एजेंसी आगे नहीं आई थी, जिसके कारण सड़क सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
अब नई एजेंसियों के आने से उम्मीद है कि सेवेन एक्स सेक्टर, एफएनजी और फेज-2 क्षेत्रों की सड़कें जल्द ही नियमित मैकेनिकल सफाई के दायरे में आ जाएंगी, जिससे धूल कम होने और सड़क स्वच्छता में सुधार की संभावना बढ़ेगी।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


