Noida Pollution Action: नोएडा में प्रदूषण फैलाने पर बड़ी कार्रवाई, 18 लाख 10 हजार का जुर्माना

Noida Pollution Action: नोएडा में प्रदूषण फैलाने पर बड़ी कार्रवाई, 18 लाख 10 हजार का जुर्माना

नोएडा। शहर में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को कुल 18 लाख 10 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया। बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान 12 स्थानों पर ग्रैप-3 के मानकों का खुला उल्लंघन पाया, जिसमें धूल उड़ना, धुआं फैलाना और प्रदूषण रोकथाम उपायों की अनदेखी प्रमुख कारण रहे।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-51 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा मुख्य सड़क के किनारे गंगाजल पाइपलाइन डालने का काम चलता पाया गया, जिसमें पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं किया गया था। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा प्रदूषण फैलाने पर सेक्टर-142 स्थित एसएएस सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-105 के बिजनेस बे फिन इंफ्रा और सेक्टर-150 के समृद्धि इंफ्रा स्क्वायर प्राइवेट लिमिटेड पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। इन संस्थानों पर निर्माण संबंधी गतिविधियों के दौरान धूल रोकथाम उपायों की अनदेखी के आरोप लगे।

फेज-2 और सेक्टर-50 के तीन स्थानों पर भी प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 50-50 हजार रुपये का दंड लगाया गया। इसके अलावा पांच अन्य स्थानों पर छोटे स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी कई संस्थान और निर्माण स्थल मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। बोर्ड ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img