Noida Baraat Controversy: म्यूजिक बंद होने पर रो पड़ा दूल्हा, वीडियो वायरल

Noida Baraat Controversy: म्यूजिक बंद होने पर रो पड़ा दूल्हा, वीडियो वायरल

नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के गांव नगला पदम में एक शादी समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बारात चढ़त के दौरान पुलिस द्वारा म्यूजिक बंद कराने के बाद दूल्हे के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम में विनोद की बेटी निर्मल की बारात कासना से बुधवार शाम आई थी। दूल्हा रात करीब 8 बजे बारातियों के साथ गांव पहुंचा, लेकिन उसी दौरान तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण बारात चढ़त को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

इसके बाद रात करीब 11 बजे जैसे ही चढ़त दोबारा म्यूजिक सिस्टम और बैंड-बाजे के साथ शुरू हुई, तभी एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने पिता की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए म्यूजिक सिस्टम बंद करा दिया।

म्यूजिक बंद होते ही बारातियों में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान दूल्हा भी भावुक होकर रोता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि दलित की बारात को जानबूझकर नहीं चढ़ने दिया गया, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि रात 11 बजे के बाद भी 12 से अधिक म्यूजिक सिस्टम और कई बैंड-बाजे तेज आवाज में बज रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में म्यूजिक बजाना प्रतिबंधित है, इसी के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार की गई है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण चर्चा में बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img