Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Authority News: नोएडा प्राधिकरण के दो ओएसडी का तबादला, नई पीसीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Noida Authority Action:

Noida Authority News: नोएडा प्राधिकरण के दो ओएसडी का तबादला, नई पीसीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने नोएडा प्राधिकरण में तैनात दो विशेष कार्याधिकारियों (ओएसडी) का तबादला कर दिया है। दोनों अधिकारी पीसीएस कैडर के हैं। शासन के आदेश के बाद प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। नई तैनाती के तहत दो महिला पीसीएस अधिकारियों को नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी बनाया गया है, जिन्हें जल्द ही महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जानकारी के अनुसार ओएसडी अरविंद कुमार सिंह का तबादला मैनपुरी जिले में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर किया गया है। नोएडा प्राधिकरण में उनके पास भू-लेख समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार था। वहीं, ओएसडी देवेंद्र प्रताप को गाजीपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण में वे भू-लेख और हाउसिंग विभाग के कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

शासन ने गाजीपुर की एसडीएम हर्षिता तिवारी और अलीगढ़ की एसडीएम महिमा को नोएडा प्राधिकरण में बतौर ओएसडी नियुक्त किया है। दोनों अधिकारी वर्ष 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं और जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्ण करुणेश ने बताया कि नई ओएसडी अधिकारियों को मुख्य रूप से भू-लेख विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाले सेक्टरों और न्यू नोएडा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने का लक्ष्य भी दिया जाएगा।

प्राधिकरण का मानना है कि नई नियुक्तियों के बाद भूमि अधिग्रहण, हाउसिंग और विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी, जिससे शहर की विभिन्न विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें