Noida News: पत्नी के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

Noida News: पत्नी के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी के वियोग में आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीजैन महंत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रायगंज सेवलपल्ली क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में चौड़ा रघुनाथपुर गांव में किराये के मकान में रह रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम उन्होंने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। उनके बच्चे भी अपनी मां के साथ चले गए थे। इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में चल रहे थे। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह काफी परेशान रहते थे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img