Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Authority: लापरवाही मिलने पर ठेकेदार की फर्म फिर हुई ब्लैकलिस्ट, प्राधिकरण ने दिखाई सख्ती

Noida Authority: लापरवाही मिलने पर ठेकेदार की फर्म फिर हुई ब्लैकलिस्ट, प्राधिकरण ने दिखाई सख्ती

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। शहर की कलाधाम सोसाइटी में हुए हादसे के बाद ठेकेदारों के कार्यों की समीक्षा तेज कर दी गई है। इसी क्रम में पार्कों और हरित क्षेत्रों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार की फर्म मैसर्स अतर सिंह को एक बार फिर काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाल दिया गया है।

उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में पार्कों की देखरेख, सिंचाई, पेड़ों की छंटाई और हरित क्षेत्र के रखरखाव का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, जहां हरियाली और रखरखाव की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसके बाद संबंधित फर्म के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

गौरतलब है कि इसी फर्म को करीब डेढ़ माह पहले भी इसी तरह की लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट किया गया था। उस समय एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने निरीक्षण के दौरान पार्कों के रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर फर्म की जमानत राशि जब्त करने के निर्देश दिए थे और वरिष्ठ प्रबंधक उद्यान रामकुमार को भी हटाया गया था। इसके बावजूद फर्म को दोबारा कार्य कैसे मिला, इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

उद्यान विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि ब्लैकलिस्ट की गई फर्म कहीं अन्य परियोजनाओं में भी कार्य तो नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कहीं और भी अनियमितता मिली तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 


 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें