उत्तर प्रदेश : सीपीआर देकर यूपी-112 के मुख्य आरक्षी ने बचाई युवक की जान, एसपी ने किया सम्मनित

Hapur News : जिला पुलिस का एक सराहनीय कार्य सामने आया है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्याना रोड स्थित वेदांत कॉलेज के पास एक युवक अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा और उसे दौरे पड़ने लगे।

आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी 3971 पर तैनात मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए युवक को सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया।

पुलिस के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चितौड़ा निवासी संजय 12 जनवरी को गढ़–स्याना रोड से गुजर रहा था। वेदांत कॉलेज के पास पहुंचते ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया। मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार की तत्परता से युवक की हालत में सुधार हुआ और उसे तुरंत गढ़मुक्तेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की जान बच सकी। इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने मुख्य आरक्षी सुनीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img