Noida ATM Fraud Case: एटीएम कस्टोडियन पर 1.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप, सेक्टर-63 में केस दर्ज

Noida ATM Fraud Case: एटीएम कस्टोडियन पर 1.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप, सेक्टर-63 में केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में एटीएम से 1.84 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है, जिसमें कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के एक कस्टोडियन पर रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-63 में स्थित हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी एटीएम में कैश लोडिंग और अनलोडिंग का काम देखती है। कंपनी के प्रबंधक महक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी जिम्मेदारी विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश सप्लाई और संचालन की है, जिसके लिए कस्टोडियन तैनात किए जाते हैं।

15 जनवरी को सेक्टर-63 के जी ब्लॉक स्थित एक एटीएम में एक ग्राहक द्वारा जमा किए गए 1 लाख 84 हजार 500 रुपये मशीन में तकनीकी खराबी के कारण फंस गए थे। आरोप है कि उस दिन कस्टोडियन अजीत सिंह और रितिक को एटीएम की कैश लोडिंग और अनलोडिंग की जिम्मेदारी दी गई थी।

नियमों के अनुसार यह राशि दिन के अंत में कंपनी के वॉल्ट में जमा की जानी थी, लेकिन जांच में सामने आया कि न तो रकम वॉल्ट में जमा की गई और न ही इसका कोई रिकॉर्ड मिला। सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई।

कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि कस्टोडियन अजीत सिंह 20 जनवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक वाहन से उतरकर बिना सूचना के गायब हो गया और बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो सका है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img