Greater Noida Authority Protest Case: प्राधिकरण दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी महिला गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

Greater Noida Authority Protest Case: प्राधिकरण दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी महिला गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

नोएडा के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। महिला पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कार्यालय के गेट को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर अल्फा-2 की रहने वाली सविता शर्मा पिछले तीन दिनों से अपने सेक्टर में साफ-सफाई की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठी थीं। उनका कहना था कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस दौरान प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की ओर से आरोप लगाया गया कि महिला ने कार्यालय के मुख्य गेट के सामने बैठकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ और कार्यालय के सामान्य कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई।

इसके बाद प्राधिकरण की शिकायत पर पुलिस को सूचना दी गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img