Greater Noida: कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर दो होटलों पर 1.04 लाख रुपये का जुर्माना

Greater Noida: कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर दो होटलों पर 1.04 लाख रुपये का जुर्माना

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सेक्टर बीटा-2 स्थित दो प्रमुख होटलों पर कड़ी कार्रवाई की। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के तहत कूड़े का सही तरीके से निस्तारण और प्रोसेसिंग न करने पर बार्बिक्यू नेशन और बरकोस होटल पर 52-52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 1.04 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दोनों होटल बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आते हैं, इसके बावजूद कूड़े के पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से अपील की है कि वे कूड़े का स्रोत पर पृथक्करण करें और निर्धारित नियमों के अनुसार उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img