Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर नन्ही पायलट सफा बनी आकर्षण का केंद्र, मासूम मुस्कान और पायलट ड्रेस ने जीता सबका दिल

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर नन्ही पायलट सफा बनी आकर्षण का केंद्र, मासूम मुस्कान और पायलट ड्रेस ने जीता सबका दिल 

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान और पहली लैंडिंग के ऐतिहासिक अवसर के दौरान एक नन्ही बच्ची सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई। महज तीन साल की सफा आबिद अपनी पायलट की वेशभूषा और मासूम मुस्कान के कारण एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों, कर्मचारियों और अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आई। जिसने भी सफा को देखा, वह उसकी मासूमियत और आत्मविश्वास की तारीफ किए बिना नहीं रह सका।

पायलट की यूनिफॉर्म पहनकर एयरपोर्ट पहुंची नन्ही सफा को देखकर कई यात्रियों ने उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एयरपोर्ट परिसर में वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। पहली उड़ान के ऐतिहासिक माहौल के बीच सफा की मौजूदगी ने कार्यक्रम में एक अलग ही उत्साह और आकर्षण जोड़ दिया।

सफा की मां जुबैदा आबिद ने बताया कि उनका परिवार नवी मुंबई का रहने वाला है और लॉजिस्टिक्स कारोबार से जुड़ा हुआ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान और पहली लैंडिंग का अनुभव लेने के लिए उनका परिवार विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसके लिए वे दो दिन पहले ही लखनऊ पहुंच गए थे ताकि इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बन सकें।

उन्होंने बताया कि सोमवार को उनका परिवार लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली पहली फ्लाइट में सवार होकर यहां पहुंचा। इस तरह वे नोएडा एयरपोर्ट पर होने वाली पहली लैंडिंग के साक्षी बने। परिवार के लिए यह अनुभव बेहद खास और भावुक करने वाला रहा क्योंकि उन्होंने देश के सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक के संचालन की शुरुआत को बेहद करीब से देखा।

जुबैदा आबिद के अनुसार नन्ही सफा को शुरू से ही हवाई जहाज और पायलट की वर्दी बेहद पसंद है। इसी वजह से उसे पायलट की ड्रेस पहनाकर एयरपोर्ट लाया गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि वह एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगी और इतने लोग उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित होंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान और पहली लैंडिंग का यह दिन जहां विमानन इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ, वहीं नन्ही सफा की पायलट ड्रेस और मासूम अंदाज ने इस ऐतिहासिक अवसर को और भी यादगार बना दिया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के लिए वह दिन सिर्फ पहली उड़ान का नहीं, बल्कि एक छोटी बच्ची के बड़े सपनों की झलक देखने का भी अवसर बन गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें