Noida ACP Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी के तबादले, नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू

Noida ACP Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी के तबादले, नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू
नोएडा, 16 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए तीन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जारी आदेश के तहत एसीपी कमलेश कान्त को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसीपी सौरभ सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, नोएडा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसीपी कृष्णपाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना इकाई (इंटेलिजेंस) का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों का मानना है कि इन प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न इकाइयों के कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।





