Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा सेफ सिटी प्रोजेक्ट में 2100 हाई रेजोल्यूशन कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

Noida: नोएडा सेफ सिटी प्रोजेक्ट में 2100 हाई रेजोल्यूशन कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

नोएडा। नोएडा सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर में सुरक्षा और निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 2100 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट कुल 212 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा और इसके तहत शहर के प्रमुख बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल और शॉपिंग मॉल के बाहर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि सुरक्षा से जुड़ा यह प्रोजेक्ट पहले तीन बार टेंडर जारी होने के बावजूद कंपनी चयन नहीं हो पाने के कारण अब चौथी बार टेंडर प्रक्रिया के लिए तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण चौथी बार कॉल करने से पहले आवश्यक बदलाव कर सकता है और इसके लिए RFP (Request for Proposal) में सुधार किया जाएगा।

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि शहर में लगाए जाने वाले कैमरे नाइट विज़न और फेस डिटेक्शन सक्षम होंगे और यह कैमरे पहले से मौजूद इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ISTMS) के कैमरों से अलग होंगे। इन्हें सुरक्षा उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और वाहनों के चालान से इनका कोई संबंध नहीं होगा। कैमरों से नंबर प्लेट और वाहन में बैठे लोग साफ दिखाई देंगे।

इस परियोजना के तहत कैमरे 561 लोकेशन्स पर लगाए जाएंगे और प्रत्येक कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। चुनिंदा कंपनी का काम सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करना, आप्टिकल फाइबर लाइन डालना, पोल लगाना और मॉनिटरिंग का प्रशिक्षण देना होगा। प्रोजेक्ट को 6 से 9 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नोएडा पुलिस ने सुरक्षा दृष्टि से जिन क्षेत्रों में कैमरे लगाने की सूची दी है, उनमें बाजार, स्कूल, ब्लैक स्पॉट, भीड़भाड़ वाले इलाके, मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट का संचालन पुलिस विभाग करेगा, जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कैमरों की स्थापना और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे।

प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद शहर में सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था में काफी सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुरक्षा अनुभव मिलेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें