Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: सीईओ ने गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: सीईओ ने गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
सेक्टर-33 स्थित हेलीपैड ग्राउंड पर शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम ने गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

अमर सैनी
नोएडा प्राधिकरण, नोएडा। सेक्टर-33 स्थित हेलीपैड ग्राउंड पर शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम ने गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस शो में गुलदाउदी की 12 प्रजातियां रखी गई हैं। उन सभी प्रजातियों के बारे में जानकारी देने के लिए वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर भी यहां मौजूद हैं। यहां फूलों के पौधे भी खरीदे जा सकते हैं।

शो की शुरुआत नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने सबसे पहले गुलदाउदी शो का उद्घाटन कर की। इस अवसर पर सीईओ डॉ. लोकेश एम ने कहा कि यह दो दिवसीय प्रदर्शनी नोएडा के नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खास अवसर है। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी के बारे में बताया कि गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है तथा उद्यान विभाग ने नर्सरी स्टॉल, चंद्रयान, मोर आदि फूलों से बनी विभिन्न आकृतियां तैयार की हैं। पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न पौधों की कुल 12 प्रजातियां प्रदर्शित की गई हैं। इस शो में सरकारी व निजी संस्थाओं के स्टॉल के अलावा 20 से अधिक नर्सरी व स्टॉल लगाए गए हैं। दो दिवसीय शो में 12 प्रतियोगिताएं होंगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कला प्रतियोगिता का आयोजन
प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शो में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 12 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए व्यक्तिगत प्रविष्टि हेतु कटे हुए फूल तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर नटराजन ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए गए। पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खन्ना, वंदना त्रिपाठी, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन आदि मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें