Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में व्यापारियों ने ली शपथ, पहले करेंगे मतदान, फिर करेंगे जलपान

उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की एक बैठक मंगलवार को सेक्टर 5 हरौला में आयोजित की गई
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की एक बैठक मंगलवार को सेक्टर 5 हरौला में आयोजित की गई

अमर सैनी

नोएडा।उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की एक बैठक मंगलवार को सेक्टर 5 हरौला में आयोजित की गई। बैठक के बाद व्यापारियों ने ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की शपथ ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं का प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। इसे समझते हुए सभी मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि प्रातः 7 से 10 बजे तक के हैप्पी अवर्स में अधिक से अधिक मतदान हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संदेश का पालन करे और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने महिलाओं से भी मतदान में पूर्ण उत्साह के साथ भागीदारी का आह्वान किया। प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन राम अवतार सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के महत्व के बारे में बताया और कहा की आगामी 26 अप्रैल को जनपद गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।उन्होंने व्यापारियों को आह्वान किया कि पांच साल सरकार का, एक दिन मतदाता का, इसलिए वोट जरूर दें और दूसरों से भी दिलवाएं। साथ ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आनेवाले ग्राहकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर, महामंत्री सत्यनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, संदीप चौहान, पीयूष वालिया, मूलचंद गुप्ता, सोहनवीर, वीरपाल, सुभाष त्यागी, सोहनलाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। चांटे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *