Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में शहीद फायरकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

नोएडा में रविवार को शहीद फायरकर्मियों की याद में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नोएडा में रविवार को शहीद फायरकर्मियों की याद में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में रविवार को शहीद फायरकर्मियों की याद में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और फिर पुलिस व फायर विभाग के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पिन फ्लैग भी लगाए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पैदल मार्च भी निकाला गया।
नोएडा के सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त (कानून, व्यवस्था) शिवहरि मीणा, ने वर्ष 1944 में 14 अप्रैल को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज में हुई आगजनी में शहीद हुए 66 फायर कर्मियों को याद किया और फिर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और फिर पुलिस व फायर विभाग के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, डीसीपी यातायात अनिल यादव सहित अन्य अफसर व फायरकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।शिवहरि मीणा ने बताया कि 14 अप्रैल को हर वर्ष अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होती है और जागरूकता कार्यक्रम का पूरे सप्ताह आयोजन होता है।

मॉक ड्रील व स्कूलों में चित्रकला का होगा आयोजन
सोमवार को विभिन्न जगहों पर मॉक ड्रील व कुछ स्कूलों में चित्रकला का आयोजन होगा। इसके अलावा पूरे सप्ताह अलग-अलग जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और 20 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन होगा। इसके बाद लोगों को अग्नि से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पैदल मार्च भी निकाला अग्नि से सुरक्षा सम्बन्धी प्रचार-प्रसार करते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। ये मार्च फायर स्टेशन फेज-प्रथम नोएडा से संदीप पेपर मिल चौराहा, इंडियन ऑयल चौराहा, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन, रजनीगंधा से होते हुए सेक्टर 03-सेक्टर 04 के मध्य से हरौला होते हुए वापस फायर स्टेशन तक फ्लैग मार्च किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *