Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में छूरा लहराकर दी हत्या की धमकी

सेक्टर 35 स्थित मोरना गांव में एक युवक खुले आम छूरा लहराता हुआ दिख रहा
सेक्टर 35 स्थित मोरना गांव में एक युवक खुले आम छूरा लहराता हुआ दिख रहा

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 35 स्थित मोरना गांव में एक युवक खुले आम छूरा लहराता हुआ दिख रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल मोरना में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर एक युवक ने छुरे से हमला करने का प्रयास किया।बेखौफ युवक ने सरेराह छुरा लहराते हुए दुकानदार की हत्या करने की धमकी दी। सेक्टर-24 पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस दुकानदार नरेंद्र गौतम की ओर से दर्ज कराया गया है।

नरेंद्र गौतम मोरना गांव में रहते हैं और घर के नीचे ही स्टेशनरी की दुकान करते हैं। शिवा नाम का युवक उसी मकान में चौथी मंजिल पर रहता है। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब शिवा स्टेशनरी की दुकान पर आया और अपने साथी अरुण उर्फ डॉगी को भी वहीं बुला लिया। कई अन्य युवक भी मौके पर जमा हो गए। दुकान पर भीड़ जमा होता देख नरेंद्र ने शिवा और अरुण से कहा कि वह दुकान के सामने भीड़ न लगाए क्योंकि इससे ग्राहकों को परेशानी होगी।इतनी सी बात पर अरुण उर्फ डॉगी आग बबूला हो गया और दुकानदार नरेंद्र गौतम को गाली देते हुए वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद अरुण छुरा लेकर आया और नरेंद्र के ऊपर वार करने का प्रयास किया। नरेंद्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।इसके बाद युवक दुकान के सामने छुरा लहराते हुए दुकानदार की हत्या करने की धमकी देने लगा। इसका 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में अरुण हाथ में छुरा लिए हुए दिख रहा है। आसपास भीड़ जमा हैं।
सभी लोग युवक के हाथ में छुरा देखकर भयभीत हैं। यूजर ने वायरल वीडियो में नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अरुण और उसके साथी शिवा की तलाश में पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अरुण एनडीपीएस के मामले में कुछ माह पूर्व जेल गया था। दो माह जेल में रहने के बाद हाल ही में वह जेल से बाहर आया है। पुलिस उसका अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास पता कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *