नोएडा में चाइल्ड पीजीआई के फ्लैट में लगी आग

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में बने आवासीय परिसर के एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने की वजह से एसी में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग फैली नहीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगते ही इसकी जानकारी परिसर में तैनात गार्ड को मिली। दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले ही गार्ड ने फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

चाइल्ड पीजीआई में अस्पताल के पीछे आवासीय परिसर बने हुए है। यहां डॉक्टर पैरामेडिकल स्टॉफ रहता है। इसी के टावर-4 के आठवें फ्लोर की बालकनी में रखे एसी के एग्जास्ट में आग लग गई और वायर तक फैल गई। आग बढ़ने से धुंआ निकलने लगा है।घर में मौजूद लोगों ने इसे देख लिया। तत्काल इसकी जानकारी गार्ड और दमकल विभाग को दी गई। गार्ड ने अग्निशमन उपकरण की मदद से आग को 20 मिनट में बुझा दिया। इसके बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मौके का मुआयना किया।बताया गया कि एसी की वजह से लगी आग में बालकनी रखा सामान जल गया। गनीमत रही आग ऊपर के तल तक नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-51 मेघदूतम पार्क में रखे उद्यान वेस्ट में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img