Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

नोएडा के 67 तालाबों में 40 पर अतिक्रमण

नोएडा में 67 तालाब है। इनका दायरा करीब 28 हेक्टेयर के आसपास
नोएडा में 67 तालाब है। इनका दायरा करीब 28 हेक्टेयर के आसपास

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में 67 तालाब है। इनका दायरा करीब 28 हेक्टेयर के आसपास है। इनमें से 40 तालाब अतिक्रमण की श्रेणी में है। इन तालाबों पर मकान बन चुके है। यानी ये पूरी तरह से समाप्त हो चुके है।

प्राधिकरण ने इसकी भरपाई के लिए अलग से 18 हेक्टेयर में 12 तालाब बनाए जिसमें दो वेट लैंड शामिल है। इसके अलावा 4 हेक्टेयर में सेक्टर-167 में तालाब का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमित तालाब की जमीन लाल डोरे में आती है। इस पर अवैध निर्माण हटाने का अधिकार जिला प्रशासन के पास है।ऐसे में वे तालाब से अतिक्रमण हटाकर दे हब तालाब विकसित कर देंगे। इसको लेकर प्राधिकरण जिला प्रशासन को पत्र लिख चुका है। नोएडा में इस समय सेक्टर-54 और सेक्टर-93 में वेटलैंड बनाए गए है। बता दे गौतमबुद्ध नगर में आगामी 10 साल में ग्राउंड वाटर लेवल की स्थिति खराब हो सकती है।औसतन सालाना डेढ़ से दो मीटर तक वाटर लेवल गिर रहा है। जिससे यहां पीने योग्य पानी नहीं बचेगा। इसलिए अब जनपद में ग्राउंड वाटर बढ़ाने के लिए तालाबों का एक मास्टर प्लान बनाने की तैयारी है। इसके लिए सैटलाइट इमेज का सहारा लिया जा रहा है। वहीं अतिक्रमित तालाब के स्थान पर 1.25 गुना अधिक तालाब तत्काल बनाए जाए।देखा जाए तो जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुरुआती दौर में 1,018 तालाब थे। इसमें 67 तालाब नोएडा प्राधिकरण, 281 ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण क्षेत्र और 277 तालाब यमुना विकास प्राधिकरण और करीब 361 तालाब ग्राम पंचायत क्षेत्र में है। विगत एक साल में तीनों प्राधिकरण क्षेत्र में कई तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया। जिसमें से 217 के करीब तालाबों पर अतिक्रमण था। जिसमें नोएडा में 40 तालाब शामिल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *