उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में बाइकर्स के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, हजारों के चालान के साथ केस दर्ज

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शौक में हवा में बातें करते हुए एक्सप्रेसवे नापने वाले बाइकर्स को लेकर यातायात पुलिस सख्त है। बाइकर्स के 12-12 हजार का चालान काटने के अलावा केस भी दर्ज किया है। पुलिस वीकेंड में महामाया फ्लाईओवर व जीरो प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर सख्ती बरतेगी।

बाइकर्स के एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग मचाने की खबर सोमवार के अंक में दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सेक्टर 39 व जेवर थाने में सभी नौ बाइकर्स पर केस दर्ज हैं। पुलिस जल्द बाइकर्स की बाइक भी सीज करेगी। सेक्टर 39 थाने में उप निरीक्षक शहजाद ने दर्ज केस में बताया कि रविवार सुबह कुछ बाइक सवार महामाया फ्लाईओवर के पास दिखे। नोएडा से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर पुराना आइटीएमए कट के पास खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे। बाइकर्स के इस कृत्य से जनसामान्य के जीवन को खतरा पैदा हो रहा था। इस लापरवाही का संज्ञान ले अधिकारियों को अवगत कराया गया। इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइएसटीएमएस) कैमरों से लापरवाह बाइकर्स की पहचान की गई।छह वाहनों का नंबर निकालकर 12-12 हजार का चालान हुआ, जबकि तीन वाहनों के नंबर की पहचान नहीं हुई। थाना पुलिस (Noida Police) वाहन नंबर के आधार पर छह अज्ञात चालक व तीन अज्ञात वाहनों के अज्ञात चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने की धारा में केस दर्ज किया है। उधर, जेवर थाने में भी टीएसआई राजेंद्र दीक्षित ने भी इन्हीं नौ बाइकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

डीसीपी ने की अपील
डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि हर साल सड़क हादसों में हजारों मौत होती है। इसका एक प्रमुख कारण ओवरस्पीड भी है। सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य तय किया है। डीसीपी ने लोगों से ओवरस्पीड में वाहन न चलाने व यातायात नियमों के पालन की अपील की।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img