अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दुनिया भर में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) का नियमन करने वाले संगठन डब्ल्यूटीसीए ने डब्ल्यूटीसी नोएडा डेवलपमेंट और स्पायर टेकपार्क को मिले 13 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यह कदम डब्ल्यूटीसी ग्रुप और उसके प्रवर्तकों आशीष भल्ला, सुपर्णा भल्ला एवं अभिजीत भल्ला के साथ ही भूटानी इन्फ्रा एवं अन्य के खिलाफ कथित धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोपों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच के बीच उठाया गया है
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन (डब्ल्यूटीसीए) ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने डब्ल्यूटीसीए के नियमों का पालन करने में विफलता के साथ-साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में असमर्थ रहने की वजह से इन लाइसेंस को रद्द कर दिया है। लाइसेंस समाप्त करने का आदेश 19 फरवरी, 2025 की तारीख से प्रभावी होगा।


