नोएडा : किसानों की वार्ता विफल, अब दिल्ली कूच की तैयारी

अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रविवार को किसानों और प्राधिकरण के बीच करीब 3 घंटे तक बैठे चली, लेकिन नतीजा नहीं निकला है। अब किसान सोमवार (2 दिसंबर) को दिल्ली कूच करेंगे। किसानों की रणनीति तैयार हो गई है। पुलिस, जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक हुई। लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना गया।

गोरखपुर में बन रहे हाईवे के लिए 4 गुना मुआवजा दिया गया। जबकि गौतमबुद्ध नगर को चार गुना मुआवजे के लाभ से वंचित रखा गया है। इसके अलावा 10 साल से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ा है। नए कानून के लाभ जिले में लागू करने पड़ेंगे। किसानों की प्रमुख मांगों में 10 फीसदी विकसित भूखंड, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ दिया जाना शामिल है। ये सारे निर्णय शासन स्तर पर लिए जाने हैं। किसानों का साफ कहना था कि अगर इस बैठक में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो सोमवार (2 दिसंबर) को दिल्ली कूच करेंगे। अधिकारी चाहते हैं कि किसानों का आंदोलन यही पर समाप्त हो जाए। जबकि किसान अपनी मांगों पर अडिग है। किसानों का साफ कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन को समाप्त किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाद अब यमुना प्राधिकरण पर किसानों का दिन-रात आंदोलन चल रहा है। अब बैठक विफल होने पर यह आंदोलन बड़ा होगा। इस बैठक में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम, यमुना विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्रुति और गौतमबुद्ध नगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा आदि अफसर मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img