निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन

अमर

नोएडा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जीवाईटी इंडिया और चैलेंजर्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा के सेक्टर 58 स्थित अग्रवाल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जीवाईटी इंडिया के अध्यक्ष ध्रुव प्रजापति ने बच्चों को प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और बताया कि हम उन बीमारियों से कैसे खुद को बचा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रदूषण के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अग्रवाल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य बेनी प्रसाद अग्रवाल ने जीवाईटी इंडिया का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है और इससे उन्हें प्रदूषण के प्रति जागरूक होने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जीवाईटी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर विक्रम सेठी, सचिन प्रजापति, कार्तिक आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। जीवाईटी इंडिया और चैलेंजर्स ग्रुप का यह कार्यक्रम काफी सफल माना जा रहा है।

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img