Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

निमहांस को मिला नेल्सन मंडेला पुरस्कार 

-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान को किया पुरस्कृत
-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान को किया पुरस्कृत

नई दिल्ली, 31 मई : भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन के लिए वर्ष 2019 में शुरू किया गया था जिसके तहत ऐसे व्यक्तियों, संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने स्वास्थ्य संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने निमहांस को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समावेशी स्वास्थ्य सेवा में भारत के प्रयासों की मान्यता है। वहीं, स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत के प्रयासों और अग्रणी कार्यों की मान्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस उपलब्धि के लिए निमहांस को बधाई दी। निमहांस की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने कहा, यह पुरस्कार न केवल हमारी पिछली और वर्तमान उपलब्धियों की मान्यता है, बल्कि उस स्थायी विरासत और दृष्टि की मान्यता भी है, जिसने निमहांस को इसकी स्थापना के बाद से ही मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने कहा कि यह मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को जारी रखने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। जिससे हम लोगों के जीवन में एक ठोस बदलाव ला सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *