Faridabad: फरीदाबाद की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी ने संभाला पदभार, केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

Faridabad: फरीदाबाद की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी ने संभाला पदभार, केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने आज एक भव्य समारोह में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, निकाय मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओपी धनखड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा समेत भाजपा के कई विधायक और सभी 46 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। समारोह में केंद्रीय मंत्रियों और विधायकों ने प्रवीण जोशी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और जिले की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर फरीदाबाद के चौतरफा विकास के लिए एक मजबूत टीम के रूप में काम करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने इस मौके पर सभी 46 पार्षदों को विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की, ताकि वे अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों की शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को एक आदर्श शहर बनाने के लिए सभी पार्षदों को मिलकर कार्य करना होगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, निकाय मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मेयर प्रवीण जोशी जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगी और शहर के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने भाजपा के साथ अन्य निर्वाचित पार्षदों से भी आह्वान किया कि वे राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर फरीदाबाद के विकास के लिए मिलकर काम करें।

कार्यक्रम में मेयर प्रवीण जोशी ने जनता और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि वह शहर के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पार्षदों और विधायकों के सहयोग से फरीदाबाद को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img