New Delhi : मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम में होगा पूज्य दादा गुरुदेव की श्रद्धांजलि सभा, छत्तीसगढ़ के सीएम होंगे सम्मिलित

New Delhi : पाटेश्वर आश्रम मां कौशल्या धाम के संचालक संत श्रीराम बालक दास जी ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री राम कृष्ण दास महात्यागी जी, जिन्हें “मचान वाले बाबा जी” के नाम से जाना जाता था, उनका विगत गणेश चतुर्थी के दिन साकेत गमन हो गया। 12 सितंबर को दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में संपूर्ण भारत के संत गण उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से संत रामबालक दास जी का भी जाना हो रहा है। उन्होंने बताया कि मचान वाले बाबा जी का छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष स्नेह था। पाटेश्वर धाम के संस्थापक राजयोगी बाबा जी के वह गुरु थे एवं राम बालक दास जी के दादागुरु। इस नाते छत्तीसगढ़ में भी लाखों लोग उन्हें दादा गुरु के रूप में ही मानते थे।

आने वाले 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम में दादा गुरु देव के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई प्रांत के संत एवं भक्त हजारों की संख्या में आएंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं विशिष्ट गणमान्य जनों का आगमन भी होगा।

संत श्री राम बालक दास ने मां कौशल्या धाम की ओर से समस्त सनातनी राम भक्तों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दादा गुरुदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आवाहन किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img