Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

New Delhi : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल के नए फ्रंट ब्लॉक और फिजियोथेरेपी केंद्र का किया लोकार्पण

New Delhi : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नगर निगम द्वारा निर्मित लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित फ्रंट ब्लॉक और आधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र का लोकार्पण किया। इस नई स्वास्थ्य अवसंरचना के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 15 से 20 लाख नागरिकों को बेहतर, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित दिल्ली का आधार सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था है। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि राजधानी का प्रत्येक नागरिक आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर और सम्मानपूर्वक प्राप्त कर सके। स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का माध्यम है।

लोकार्पण कार्यक्रम में दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, उपमहापौर मोनिका पंत, निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल पिछले लगभग 70 वर्षों से स्थानीय निवासियों और प्रवासी आबादी की सेवा कर रहा है। समय के साथ यहां मरीजों का दबाव लगातार बढ़ा, जिससे आधुनिक सुविधाओं की कमी महसूस हो रही थी। अब इस नए फ्रंट ब्लॉक और अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र के जुड़ने से मरीजों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत बेहद कम हो जाएगी। वर्तमान में यह अस्पताल ओपीडी में रोजाना औसतन 600 से 700 मरीजों को सेवाएं दे रहा है, जिसमें अब और विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक डिजिटलाइजेशन किया है। अब मरीजों के सभी मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा रहे हैं और लंबी लाइनों से राहत देने के लिए डिजिटल अपॉइंटमेंट प्रणाली लागू की गई है। सभी सरकारी अस्पतालों को एकीकृत डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। इसके माध्यम से एक लाइव पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जहां नागरिक सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध आईसीयू बेड की रियल-टाइम जानकारी देख सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सहित किसी भी महकमे में यदि कोई गड़बड़ी या अनियमितता पाई गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जनता के टैक्स के एक-एक रुपये का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता से केवल जनहित में किया जाएगा। दिल्ली सरकार और नगर निगम मिलकर राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पुराने अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए भी सरकार हर संभव वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नगर निगम के अस्पतालों को सुदृढ़, आधुनिक और जनोन्मुख बनाने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग से नगर निगम के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल के नवनिर्मित फ्रंट ब्लॉक में मरीजों और डॉक्टरों की सुविधा के लिए 6-बेड का डे-केयर सेंटर, 12 आधुनिक कंसल्टिंग रूम, कॉन्फ्रेंस रूम और सीएसआर के सहयोग से अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र सहित सभी वातानुकूलित सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह पूरी तरह कार्यशील ब्लॉक आधुनिक नैदानिक सुविधाओं, रोगी-अनुकूल आधारभूत संरचना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जनता को समर्पित करने के लिए तैयार है। अस्पताल में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति, नेत्र, ईएनटी, शिशु, त्वचा, दंत, आयुष और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं के साथ डिजिटल एक्स-रे, लैब जांच और सभी आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें