Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Parmjeet Singh Pamma: नेपाल में विरोध प्रदर्शनों से भारतीय व्यापार प्रभावित, पम्मा बोले- करोड़ों का माल फंसा

Parmjeet Singh Pamma: नेपाल में विरोध प्रदर्शनों से भारतीय व्यापार प्रभावित, पम्मा बोले- करोड़ों का माल फंसा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नेपाल में हाल ही में जनरेशन जेड के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों का असर अब भारत के व्यापारियों पर भी दिखाई देने लगा है। पुरानी दिल्ली के सदर बाजार और आस-पास के इलाकों से बड़ी मात्रा में सामान नेपाल भेजा जाता है, लेकिन मौजूदा हालातों के कारण यह व्यापार ठप पड़ गया है।

सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि सदर बाजार दिल्ली का प्रमुख थोक बाजार है, जहां से गृहस्थी की वस्तुएं जैसे बर्तन, क्रॉकरी, आभूषण, खिलौने, स्टेशनरी, टेलरिंग मैटेरियल, गारमेंट्स, शूज-चप्पल और अन्य उपहार सामग्री बड़ी मात्रा में नेपाल निर्यात की जाती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल करोड़ों रुपये का माल रास्ते में फंसा हुआ है। कुछ सामान नेपाल तक पहुंच चुका है लेकिन वहीं अटका हुआ है, जबकि कई आर्डर दिल्ली में ही तैयार पड़े हैं।

पम्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि नेपाल की स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो इसका सीधा असर भारतीय व्यापारियों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस व्यापार में हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है और मौजूदा स्थिति ने बाजार में चिंता का माहौल बना दिया है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें